मसूरी। इन दिनों मसूरी में इंडेन गैस सेवा की लापरवाही से जनता को घटतोली का सामना करना पड़ रहा है
पर्यटन नगरी में इंडेन गैस सेवा के माध्यम से वितरित की जाने वाले गैस सिलेंडरों में घटतोली की लगातार शिकायतें मिल रही है। लेकिन जिस कंपनी को ठेका दिया है वह न तो ग्राहकों को गैस सिलेंडर तोल कर देता है और न ही सिलेंडर की होम डिलीवरी करता है, जिससे ग्राहकों में आक्रोश बढ रहा है। इसी कड़ी में जब लंढौर चौक पर गैस वितरित किया जा रहा था तो उपभोक्ताओं ने सिलेंडर में गैस कम लगी व तोलने को परिवहन कर्ता के कर्मचारी गौरव को कहा तो उन्होंने गैस तोलने से मना कर दिया। जिस पर गैस कंपनी के कर्मचारी से लोगों की कहासुनी हुई। इस पर लोगों ने गैस सिलेडर पास की दुकान में तुुलवाला तो एक सिलेंडर में तीन किलो गैस कम निकली जिस पर अन्य उपभोक्ताओं ने भी गैस सिलेंडर तुलवाये तो सभी में गैस कम निकली। जब उनसे कहा गया कि गैस को तोल कर दिया करो तो साफ मना कर दिया जाता है कि उनके पास कांटा नहीं है। इस पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने कहा कि इंडेन गैस कंपनी के माध्यम से वितरित की जा रही गैस सिलेंडरों में लंबे समय से गैस कम होने की शिकायतें आ रही थी जिस पर आज जब उनसे कहा गया कि सिलेंडर तोल कर दो तो उन्होंने सिलेंडर तोलने से साफ मना कर दिया जिस पर उन्होंने एक सब्जी मंडी में गैस तुलवाये तो हर सिलेंडर में गैस कम निकली। इस संबंध में इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय रावत ने कहा कि लंढौर गुरूद्वारा क्षेत्र में गैस कम होने की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा महाप्रबंधक विपणन व प्रशासन को पत्र लिखकर परिवहन कर्ता का टेंडर निरस्त करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इससे इंडेन गैस की छवि खराब हो रही है।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”