थाना नेहरू कालोनी पुलिस द्वारा गुण्डा अधि0 के तहत एक अभियुक्त को किया जिला बदर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त रमन पुत्र रमेश निवासी नौका दौडवाला थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून जो कि आदतन अपराधी है अभियुक्त के चोरी, गृह भेदन ,आर्म्स एक्ट सहित अन्य कई अभियोग पंजीकृत है उक्त के सम्बन्ध में धारा 3(1)गुण्डा अधि0 के तहत रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित की गयी थी ।
न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट देहरादून से प्राप्त आदेश /वाद संख्या 06/2022 धारा 3(1) गुण्डा अधि0 के अन्तर्गत अभियुक्त रमन उपरोक्त को 06 माह के लिए जिला बदर किये जाने सम्बन्धित आदेश प्राप्त हुए है । प्राप्त आदेश के अनुपालन में आज अभियुक्त रमन उपरोक्त को जनपद की सीमा के बाहर आशा रोड़ी चेक पोस्ट से जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश में छोड़ा गया। हिदायत दी गयी कि 06 माह की अवधि तक यदि आप जिले में प्रवेश करते है तो आपके विरुद्ध गुण्डा अधि0 के तहत नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उक्त कार्रवाई के संबंध में सहारनपुर पुलिस को अभियुक्त के आपराधिक इतिहास एवं जिला बदर किए जाने के विषय में अवगत कराया जाएगा।

नाम पता अभियुक्त –
रमन पुत्र रमेश निवासी नोखा दौडवाला थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष ।

आपराधिक इतिहास –
1-CR NO- 244/21 धारा 380/411 IPC
2-Cr No- 417/21 धारा 379,411
3- Cr No- 37/22 धारा 24/4 शस्त्र अधिनियम

About The Author