मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में सीजन के शुरू होते ही, अंग्रेजी शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग किए जाने से जनता व पर्यटकों में खासा आका्रेश बढ रहा है, वहीं कुलड़ी शहीद भगत सिंह चौक पर अंग्रेजी शराब की दुकान मानकों को ताक पर रख कर खोले जाने से भी लोगों में आक्रोश है वहीं दुकान को सबलेट किया गया है, जिसकी शिकायत एसडीएम को की गई जिस पर उन्होंने आबकारी निरीक्षक को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए, वहीं कहा कि दुकानों का औचक निरीक्षण किया जायेगा।
एसडीएम मसूरी डा. दीपक सैनी ने शराब की दुकानों पर हो रही अनियमितता की शिकायत पर कहा कि आबकारी निरीक्षक को निर्देश दिए गये है कि वह ओवर रेटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे अगर उसके बाद भी शिकायत आती है तो वह स्वयं औचक निरीक्षण करेंगे। शहीद भगत सिंह चौक पर मंदिर, स्कूल व महापुरूषों की प्रतिमाओं के मानकों को ताक पर रखकर अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने पर एसडीएम ने कहा कि इस पर एक्साइज विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है कि किस आधार पर दुकान दी गई है, यह भी पता लगाया जायेगा कि इस क्षेत्र की दुकान में मानकों में शिथिलिकरण किया गया है या मानकों का उलंघन किया गया है, इस पर पालिसी के अनुसार अगर छूट दी गई है तो वह भी लिखकर देंगे। उन्होंने एक्साइज विभाग को भी फोन पर निर्देश दिए कि तत्काल ओवर रेटिंग की शिकायत आने पर कार्रवाई की जाय।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”