मसूरी।
रोटरी क्लब मसूरी ने इनरव्हील क्लब के सहयोग से आईटीबीपी कंबेट विंग क्षेत्र में आईटीबीपी के अधिकारियों व जवानों के साथ वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। जिसमें विभिन्न प्रजातियों चिनार, देवदार व साइप्रस के 400 से अधिक पौधों का रोपण किया। जिसमें आईटीबीपी ने श्रीनगर से लाये गये 5 चिनार भी लगाये।
आईटीबीपी के कंबेट विंग क्षेत्र में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में आईटीबीपी अकादमी के निदेशक व महानिरीक्षक प्रकाश डंगवाल ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला व बताया कि आईटीबीपी लगातार हर वर्ष बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करता है तथा उनकी देखभाल भी करता है। उन्होंने यह भी बताया कि आईटीबीपी की पूर्व की पहाडियों को हराभरा करने के लिए इसी माह बल के जवानों ने तीन हजार पौधों का रोपण किया। इस मौके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय जैन ने विशेष कर आईटीबीपी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने पौधा रोपण के लिए भूमि उपलब्ध करायी व बल के जवानों ने पौधा रोपण में सहयोग किया। इस मौके पर आईटीबीपी अकादमी के निदेशक आईजी पीएस डंगवाल, डीआई जी प्रशासन निशिथ चंद्रा, डीआईजी प्रशिक्षण राजेश शर्मा, सेनानी प्रशासन अविनाश सिंह, सेनानी प्रशिक्षण जीजू एस, डीसी गणेश रौतेला, डीसी सुरेश नौटियाल, रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय जैन, रेनू जैन, पर्यावरण समिति के अध्यक्ष पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, किरण त्रिपाठी, रोटरी सचिव अश्विनी मित्तल, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रीता जैन निदेशक विपुल मित्तल, शैलेन्द्र कर्णवाल, मनमोहन कर्णवाल, एनके साहनी, अर्जुन कैंतुरा, नूपुर कर्णवाल कैंतुरा ,योगिता गोयल, मनीष गोयल, जैजैवंती कर्णवाल, मोनिका अग्रवाल, रीना माथुर, रश्मी कर्णवाल, मनीषी संघल, अनिता जैन आदि मौजूद रहे।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”