देहरादून। विधानसभा भवन देहरादून में मंगलौर विधानसभा और बद्रीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक काज़ी निजामुद्दीन और लखपत सिंह बुटोला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। यह शपथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दिलाई।
नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण करने के बाद सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया और अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दोनों विधायकों को बधाई दी और उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास और राज्य के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और विधायकों ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और आगामी सत्र में दोनों विधायकों के सक्रिय योगदान की उम्मीद जताई।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह और कांग्रेस के अन्य विधायक उपस्थित रहे।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”