दिनांक 11-08-24 यानी आज समय 06.45 सुबह 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी को सूचना मिली की एक वाहन भट्टा फॉल से 500 मीटर ऊपर मसूरी की तरफ डिवाइडर से जा टकराया है। जिसमें पांच लोग सवार है। इस सूचना पर थाना मसूरी से रात्रि अधिकारी महिला उपनिरीक्षक ज्योति पंवार, व चीता कर्मचारी गण पर्याप्त पुलिस बल आपदा उपकरण सहित, टीम तत्काल मौके पर पहुँचे। तो पाया कि एक वाहन UK07 FN 9759 बुलेरो कार जो मसूरी से देहरादून की तरफ जा रहे थे भट्टा फॉल से 500 मीटर ऊपर मसूरी की और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। जिसमें चालक सहित 5 लोग सवार थे। जिनको सकुशल गाड़ी से बाहर निकाला कर 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल भिजवाया गया । जिसमें से एक व्यक्ति अमित राणा को गंभीर चोटे है। जिसको हायर सेंटर रेफर किया गया है बाकी शेष चार लोगों को मामूली चोटे आई है।
कार सवार व्यक्तियों के नाम और पता।
1. हिमांशु कुमार पुत्र श्री रविंद्र कुमार निवासी मोहिनी रोड डालनवाला देहरादून उम्र 31 वर्ष -चालक
2. अमित राणा निवासी देहरादून उम्र 35 वर्ष
3. मुकेश कुकरेती पुत्र श्री किशोरी लाल निवासी चंबा टिहरी
4. गिरीश शर्मा पुत्र श्री खजम सिंह निवासी डाकपट्टी विकास नगर उम्र 27 वर्ष
5. गिरीश रावत निवासी कोटद्वार
About The Author
You may also like
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
पत्रकारों पर मुकदमे को लेकर हरक सिंह रावत का बयान, कहा– यह लोकतंत्र की आवाज दबाने जैसा कदम
-
कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी वोट चोरी का लगाया आरोप
-
पंकज क्षेत्री ने आपदा पर सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा – आपदा में सरकार फेल
-
अपनी ही सरकार में धरना देने को मजबूर दिग्गज BJP विधायक! कोतवाली के सामने जमाया डेरा