नई दिल्ली। गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र की जनता के हित में वर्षो से लंबित वन विभाग की आपत्ति के कारण वर्षों से अटके 200 से अधिक सड़कों के निर्माण की स्वीकृति हेतु पूरी सूची के साथ केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस विषय का त्वरित संज्ञान लेते हुए युद्धस्तर पर इन सभी सड़कों की स्वीकृति दिलाने के लिए गढ़वाल सांसद को आश्वस्त किया।
अनिल बलूनी ने लोक सभा चुनाव प्रचार के दौरान जनता से वादा किया था कि वे सांसद बनने पर सड़क की समस्या का समाधान करने के लिए शीघ्रातिशीघ्र हरसंभव कदम उठाएंगे। कुछ दिन पहले ही बलूनी ने गढ़वाल के सभी जिले के जिलाधिकारियों से ऐसी सभी लंबित सड़कों की सूची मंगवाई थी जो वन विभाग की आपत्ति के कारण नहीं बन पाई थी। सूची में ऐसी लगभग 200 से अधिक सड़कों का ब्यौरा मिला। इसी सूची के साथ अनिल बलूनी ने आज केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से मुलाकात की।
मुलाकात में गढ़वाल सांसद ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री को अवगत कराया कि गढ़वाल लोकसभा भौगोलिक दृष्टि से काफी बड़ा लोकसभा क्षेत्र है, जिसमें कुल 5 जिले आते हैं। पहाड़ी एवं दुर्गम क्षेत्रों में सड़कें ही जनता के लिए लाइफ-लाइन होती है। सड़कें नहीं होने के कारण इस क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को अनेकानेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी पलायन की समस्या भी उत्पन्न होती है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस विषय पर त्वरित संज्ञान लेते हुए इन सभी सड़कों की युद्धस्तर पर स्वीकृति प्रक्रिया आरम्भ कराने को लेकर गढ़वाल सांसद को आश्वस्त किया ताकि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की जनता का जीवन-यापन आसान एवं सुलभ हो सके।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”