रुद्रप्रयाग : एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे वन मंत्री सुबोध उनियाल जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत मण्डल अगस्त्यमुनि क्षेत्रांर्गत सौड़ी में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर वन मंत्री द्वारा स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं सुनते हुए उनसे संवाद किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
संवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने वन विभाग, लोनिवि, राजस्व सहित अन्य विभागों की समस्याएं वन मंत्री सुबोध उनियाल के समक्ष रखी। उन्होंने जिलाधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को फोन पर संपर्क कर संबंधित समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनमानस की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत है तथा ग्रामीण अंचलों में सरकार जनता के द्वार सहित अन्य जन मिलन कार्यक्रम आयोजित कर समस्याओं का निदान किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सरकार एवं वन विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”