देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हरियाणा की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। सीएम धामी ने समारोह में पहुँच कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि, “यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में हरियाणा की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी को पुनः मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि, आपकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता राज्य को प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।”
About The Author
You may also like
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
पत्रकारों पर मुकदमे को लेकर हरक सिंह रावत का बयान, कहा– यह लोकतंत्र की आवाज दबाने जैसा कदम
-
कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी वोट चोरी का लगाया आरोप
-
पंकज क्षेत्री ने आपदा पर सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा – आपदा में सरकार फेल
-
अपनी ही सरकार में धरना देने को मजबूर दिग्गज BJP विधायक! कोतवाली के सामने जमाया डेरा