देहरादून : निदेशक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार मीनू बत्रा ने आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केन्द्र देहरादून, पत्र सूचना कार्यालय, सीबीसी के क्षेत्रीय कार्यालयों का स्वच्छता सर्वेक्षण किया। स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत आयोजित स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत मंत्रालय के दिशानिर्देशों के तहत इन कार्यालयों में चलाए गए स्वच्छता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्होने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आहवान किया कि भविष्य में जन भागीदारी को बढ़ाए जाने का प्रयास किया जाना चाहिए। इस अवसर पर मीनू बत्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 5 जून 2024 को आरम्भ किए गए एक पेड़ माँ के नाम अभियान की प्रशंसा की तथा आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केन्द्र देहरादून के परिसर में एक पौधा रोपित किया।
मीनू बत्रा ने इस निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुछ दिशार्निदेश भी दिए। इस पर कलस्टर प्रमुख अशोक कुमार, उपनिदेशक दूरदर्शन कुलभूषण कुमार, सहायक निदेशक अभियांत्रिकी टी.पी.डिमरी, भूपाल सिंह, अरुण ग्रोवर, सुशील अणथ्वाल, राजेश मारवाह, पवन चौहान, डी.सी.शर्मा, गणेश बिष्ट, कार्यक्रम प्रमुख दूरदर्शन केन्द्र अनिल भारती, सहायक निदेशक आकाशवाणी मंजुला नेगी, पी.आई.बी के मीडिया अधिकारी अनिल दत्त शर्मा, सीबीसी की सहायक निदेशक डॉ संतोष आशीष भी उपस्थित रही है।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”