मसूरी।
नगर पालिका मसूरी नगर निकाय चुनाव में भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी मीरा सकलानी ने लंढौर बाजार से घंटाघर, कुलडी बाजार, मालरोड से लेकर लाइब्रेरी बाजार व गांधी चौक तक व्यापक जनसंपर्क किया व भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
नगर पालिका मसूरी से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक जनसंपर्क किया। इस मौके पर मीरा सकलानी ने कहा कि उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है व जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहाकि मसूरी से चुनाव लड़ रहे अन्य प्रत्याशियों में मीरा सकलानी सबसे योग्य प्रत्याशी है जो मसूरी के विकास को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने भी जन संपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी सहित भाजपा के वार्ड सदस्यों को भारी बहुमत से जिताने की जनता से अपील की। इस दौरान व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का पूरा समर्थन मीरा सकलानी को मिल रहा है, उन्होंने भी मतदाताओं से भाजपा अध्यक्ष पद सहित सभासदों को भारी बहुमत से जिता कर तीन इंजन की सरकार बनाने की अपील की ताकि मसूरी के विकास को गति मिल सके। जनसंपर्क में सतीश ढौडियाल, रमेश खंडूरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमांई, रजत अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, बबीता मित्तल, सुनीता डबराल, सपना शर्मा, अनीता धनाई, मनीष कुकसाल, बिजेंद्र भंडारी, अमित भटट, संध्या ऐनी, सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”