कोटद्वार : भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में अब एम०एस-सी० एम०एल०टी० व बी०पी०टी० की पढ़ाई भी होगी। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा ने बताया कि अब छात्र-छात्राओं को एम०एस-सी० एम०एल०टी० व बी०पी०टी० की सुविधा मिल सकेगी। प्रो. राणा ने कहा कि विश्वविद्यालय को शासन द्वारा उक्त कोर्सों हेतु 30-30 सीटों की अनुमति मिल गयी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रम होने से छात्र अपनी रुचि के अनुसार विषय का चयन कर सकेंगे। साथ ही कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तायुक्त शिक्षा व छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु दृढ संकल्पित है। विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह, डॉ. विभांशु विक्रम सिंह ने नये पाठ्यक्रमों की अनुमति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”