रोशनाबाद। हरिद्वार के रोशनाबाद में नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म करने के आरोपी कोच की सेवा समाप्त कर दी गई है। इतना ही नहीं उसे जारी सर्टिफिकेट भी निरस्त कराने की अनुशंसा की गयी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
मीडिया से बात करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह अक्षम्य घटना है और आरोपी कोच ने अपने पेशे को कलंकित किया है। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से आरोपी कोच की संविदा नियुक्ति खत्म कर दी गई है। इसके अलावा विभाग साई को एक पत्र भेजकर आरोपी कोच को विभिन्न संस्था द्वारा जारी किए गए कोचिंग सर्टिफिकेट आदि भी निरस्त करने का अनुरोध करेगा। खेल मंत्री ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एक सार्वजनिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिससे भविष्य में देश में कहीं भी उसे बतौर कोच काम ना मिल सके। खेल मंत्री रेखा आर्या ने मामले की जांच कर रही पुलिस टीम से फॉरेंसिक व अन्य सभी तरह के साक्ष्य एकत्र कर आरोपी के खिलाफ मजबूत केस तैयार करने के निर्देश भी दिए।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”