देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड के गौरव और प्रसिद्ध पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा को माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देश के पैरा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट बनाने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने के लिए दिया गया है। उन्होंने मनीष नरवाल, रुबिना फ्रांसिस, सिंहराज और अवनि लेखरा जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ियों को तराशा है।
माननीय खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “देवभूमि के सपूत प्रसिद्ध पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों द्रोणाचार्य अवार्ड मिलने पर हार्दिक बधाई।सुभाष राणा ने देश के पैरा खिलाड़ियों को तरासने में बहुत शानदार काम किया है। विशेष रूप से 2020 टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने पांच पदक देश की झोली में डाले थे। सुभाष राणा ने उत्तराखंड के लोगोंं का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है।”
38वें राष्ट्रीय खेल, इस वर्ष उत्तराखंड में आयोजित होने वाले हैं। ये खेल 28 जनवरी से 14 फ़रवरी तक चलेंगे। सुभाष राणा की यह उपलब्धि हमारी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। राज्य सरकार का प्रयास है कि राष्ट्रीय खेल में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान किया जाए।
उत्तराखंड सरकार सभी खिलाड़ियों और कोचों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे राज्य को खेल जगत में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”