देहरादून: रायपुर थानों रोड पर आज बाइक स्टंटबाजों द्वारा मुख्य सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाना एवं स्टंट करने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को तत्काल कारवाई करने के आदेश दिए गए थे। जिस पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा तत्काल स्टंट बाजों को पकड़ने एवं कारवाई करने हेतु चौकी प्रभारी मालदेवता एवं चौकी प्रभारी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के नेतृत्व में 2 टीमें गठित की गई।
गठित टीमो द्वारा त्वरित कारवाई करते हेतु मौके पर पहुँच कर वाहनो को खतरनाक तरीके से चलाते हुए स्टंट बाज़ी कर रहे 06 बाइकर्स की मोटरसाइकिलो को सीज किया गया साथ ही सार्वजनिक मार्ग पर स्टंट बाज़ी कर अपनी तथा दूसरों की जान खतरे में डालने वाले 6 स्टंटबाज बाइकर्स के पुलिस एक्ट के तहत चालन किए गए। यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”