देहरादून: उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के अंतिम परिणाम जारी कर दिये गए हैं। इसके तहत अधिकांश सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। प्रदेश की कुल 11 नगर निगमों में से 10 मेयर सीटों पर भाजपा ने जीत हांसिल की है। जबकि, श्रीनगर की एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने जीत हांसिल की।
वहीं, निकाय चुनाव के परिणाम आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा जीते हुए प्रत्याशियों से निकायों को साफ और बेहतर बनाने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि सरकार इसमें पूरा सहयोग करेगी।
दूसरी और नगर निकाय चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस अब हार की समीक्षा में जुट गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही कांग्रेस आत्म चिंतन भी करेगी। उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे के बाद हर किसी ने प्रत्याशी चयन की सराहना की बावजूद इसके परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नही आए हैं।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”