देहरादून: उत्तराखंड में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेल में दिल्ली के स्टार लॉन बॉल खिलाड़ी नवनीत सिंह अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर रहे हैं। नवनीत सिंह ने 2011 में लॉन बॉल खेल की शुरुआत की थी और तब से लेकर अब तक उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। नवनीत सिंह लॉन बॉल में मेंस पेयर्स और मेंस फोर्स कैटेगरी में खेलते हैं।
नवनीत सिंह की शानदार उपलब्धियां
नवनीत सिंह ने गुजरात राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण और रजत पदक, गोवा राष्ट्रीय खेल में दो कांस्य पदक और उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल में कांस्य पदक हासिल किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2018 में एशियन चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए लॉन बॉल पुरुषों की फोर स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उन्होंने इतिहास रचा। उनकी इस उपलब्धि ने लॉन बॉल खेल को भारत में नई पहचान दिलाई और कई नए खिलाड़ियों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
नवनीत सिंह ने उत्तराखंड सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं की सराहना की।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”