मसूरी
मसूरी देहरादून झड़ी पानी मार्ग पर चुनाखाला के पास मसूरी से देहरादून जा रही एक रेनॉल्ट कार संख्या UK07DZ 8051अनियंत्रित होकर एक रोड से दूसरे रोड पर गिर गई.. जिसमें सवार वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है..
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को वाहन से बाहर निकाला गया व 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया गया.. जहां चिकित्सक द्वारा घायल को मृत घोषित किया गया..
मसूरी कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई है कि मसूरी देहरादून झड़ी पानी मार्ग पर चुनाखाला के पास एक वाहन गिर गया है.. जिसको लेकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कार सवार घायल को वाहन से बाहर निकाला और 108 के माध्यम से मसूरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है.. जहां डॉक्टर द्वारा घायल को मृत घोषित किया गया है.. उन्होंने कहा शव का पंचनामा किया जा रहा है..
About The Author
You may also like
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
पत्रकारों पर मुकदमे को लेकर हरक सिंह रावत का बयान, कहा– यह लोकतंत्र की आवाज दबाने जैसा कदम
-
कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी वोट चोरी का लगाया आरोप
-
पंकज क्षेत्री ने आपदा पर सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा – आपदा में सरकार फेल
-
अपनी ही सरकार में धरना देने को मजबूर दिग्गज BJP विधायक! कोतवाली के सामने जमाया डेरा