मसूरी।
चैत्र नवरात्रों का पहला दिन पर्यटन नगरी मसूरी में श्रद्धाुलओं ने पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। इस मौके पर लोगों ने घरों में व्रत रखे व पूजा अर्चना के साथ मां दुर्गा से परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं इस मौके पर बड़ी संख्या स्थानीय श्रद्धालुओं व पर्यटकों ने मां सुरकंडा के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की व मां सुरकंडा के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
नवरात्रि के पहले दिन जहां लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर मां दुर्गा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार के खुशहाली की कामना की। वहीं घरों में श्रद्धालुओं ने व्रत रखे व मां के घट की स्थापना कर हरियाली बोई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली की कामना की व शाम को पूजा अर्चना के साथ व्रत तोड़ा व प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर सुरकंडा देवी के पुजारी पंडित रमेश लेखवार ने कहा कि चैत्र नवरात्र का आज पहला दिन है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर दराज गांवों से मां सुरकंडा के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं उन्होंने कहा मां सुरकंडा देवी सिद्ध पीठ है और यहां पर जो भी भक्त अपनी मनोकामनाएं मन से मांगता है मां सुरकंडा उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती है।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”