देहरादून। मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक कारागार अभिनव कुमार द्वारा मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनन्द बर्द्धन से शिष्टाचार भेंट की गयी, और कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग द्वारा शासन की नीति के अनुसार बंदियों के सुधार एवं पुर्नवास के दृष्टिगत किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों से अवगत कराया। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा मुख्य सचिव को यह भी आश्वस्त किया गया कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड शासन की नीति/दिशा निर्देशों के अनुरूप कारागार विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा। अपर पुलिस महानिदेशक कारागार द्वारा मुख्य सचिव से कारागार विभाग की नीतियों और कार्यक्रमों के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक करने का भी अनुरोध किया गया, जिससे विभागीय कार्यों के सम्बन्ध में मुख्य सचिव का मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सके।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”