चमोली। दिनाँक 28 अगस्त 2023 की देर रात्रि कोतवाली जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि जोशीमठ से 02 किलोमीटर की दूरी पर एक आल्टो कार खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।
उक्त सूचना पर जोशीमठ से HC महेश ऐठानी के हमराह रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर एक ऑल्टो कार (UK11B2096) अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, उक्त कार में 05 लोग सवार थे।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के बीच 02 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया जबकि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसके शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। इसके अतिरिक्त 02 लोग सामान्य घायल थे जो स्वयं ही बाहर आ गए थे।
घायलों का विवरण
1. सोभन चौहान पुत्र पूरण सिंह चौहान, 26 वर्ष,
2. संदीप चौहान पुत्र धर्म सिंह चौहान, 30 वर्ष
3. सौरभ चौहान पुत्र भरत सिंह, 20 वर्ष (सामान्य घायल)
4. किशोर चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान, 28 वर्ष (सामान्य घायल)
मृतक का विवरण
शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह
उपरोक्त सभी ग्राम- सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी है।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”