मसूरी
भाजपा मसूरी मंडल ने पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया.. इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए व पार्टी झंडे के साथ पार्टी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की व मिष्ठान वितरित किया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जो भारत के विकास के लिए संकल्पित है उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहुत कम समय में देश वासियों को अपने विचारों से जोड़ा व आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तथा केंद्र सहित कई राज्यों में भाजपा सत्ता में है। उन्होंने कहा कि भाजपा का गठन छह अप्रैल 1980 में बनाई गई व उससे पहले जनसंघ के रूप में देश की सेवा की। उन्होंने कहा कि जिस उददेश्य से भाजपा का गठन किया गया वह उसमें लगातार सफल हुई है। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को विशेष धन्यवाद किया व उन्हें स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा पूरे देश में लगातार आगे बढ रही है व प्रधानमंत्री मोदी व अध्यक्ष जेपी नडडा के नेतृत्व में पार्टी गरीबों के हित में कार्य कर रही है व सबका विकास सबका विश्वास के नारे के बल पर लगातार आगे बढ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने जनहित में अनेक ऐसे निर्णय लिये जो आज तक किसी ने नहीं लिए
इस मौके पर भाजपा मंहामंत्री कुशाल राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सतीश ढौडियाल, बिजेंद्र भंडारी, उज्जवल नेगी, गुडमोहन राणा, सुरेश गोयल, मनीष कुकसाल, जसोदा शर्मा, अनीता धनाई, सुनील रतूड़ी, कुणाल सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”