पर्यटन गांव बंगलो की कांडी में भदराज मंदिर समिति द्वारा पांच दिवसीय पूजा पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया.. पांच दिवसीय पूजा पाठ में देव डोलिया पहले हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गई इसके बाद प्रातः 9:00 बजे महिलाओं द्वारा कलश यात्रा कर देवड़ोलियों का स्वागत किया गया.. कलश यात्रा घराट पुल से पांडव चोंर होते हुए भदराज मंदिर प्रांगण पहुंची जिसमें ढोल की थाप पर देव डोलियों को नचाया गया.. इस दौरान देव डोलियों पर देवता अवतरित हुए और भदराज मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दिया.. वहीं भदराज देवता मंदिर समिति की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया.. जिसमें पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया..
माना जाता है कि भदराज मंदिर में मनोकामनाएं मनोकामनाएं पूरी होती है यही वजह है कि दूर-दूर से लोग यहां पर भगवान बलभद्र के दर्शन के लिए आते हैं और देवता से अपनी और अपने परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं..
इस पांच दिवसीय पूजा पाठ में 29 अप्रैल को पंडित राजेंद्र प्रसाद व विनोद नौटियाल द्वारा भंडारा दिया गया..
30 अप्रैल को पर्यटन विकास एवं युवा कल्याण समिति कैम्पटी फॉल द्वारा विशाल भंडारा दिया जाएगा..
1 मई को ध्याणियों द्वारा भदराज देवता एवं भद्रकाली को चांदी का छत्र भेंट किया जाएगा.. वंही ध्याणियों द्वारा भंडारा भी दिया जाएगा..
2 मई को पर्यटन ग्राम बंगलो की कांडी द्वारा विशाल भंडारा दिया जाएगा..
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”