मसूरी
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ( एमडीडीए ) अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए नजर आ रहा है.. मसूरी में हो रहे अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा नोकिन स्टेट निकट हैंपटन कोर्ट स्कूल के पास एक अवैध निर्माण कार्य को सील कर दिया है.. जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया..
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के सहायक अभियंता प्रेम प्रकाश सेमवाल ने बताया कि माल रोड़ स्थित नौकिन स्टेट निकट हैम्पटन कोर्ट स्कूल के निकट विभोर गर्ग द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत करायें अवैध निर्माण कराया गया था.. जिसे एमडीडीए के संयुक्त सचिव के निर्देश पर सुसंगत धाराओं के तहत सील किया गया है.. उन्होंने बताया कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ एमडीए की कारवाही जारी रहेगी..
इस मौके पर अवर अभियंता अनुज कुमार पांडे, सुपरवाइजर संजीव कुमार, उदय सिंह नेगी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
About The Author
You may also like
-
मसूरी देहरादून मार्ग पर दूसरे वैलीब्रिज निर्माण पर होटल एसोसिएशन ने सरकार का आभार जताया।
-
मसूरी पुलिस को मिला सड़ा गला उत्सव आईटीबीपी के सहयोग से निकल गया खाई से शव
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर