पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य व नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया तो भारत ने पाकिस्तान के 11 वायु सेना के विमान तलों को नेस्तनाबूत किया- प्रेम शुक्ला।

मसूरी।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के व्यक्तिगत यात्रा पर मसूरी पहुंचने पर भाजपा मसूरी मंडल ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होेंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की व उनकी बैठक लेने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियों व देश के स्तर पर चर्चा की।
लाइब्रेरी में एक होटल में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की व कहा कि भाजपा सरकार का उत्तराखंड पर विशेष ध्यान रहा है व उसे विकास के पथ पर अग्रसर किया है। यहां गांव गांव में सड़के पहुंच गयी है, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने पांच सौ परिवारों पर एक सडक दी व वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 150 परिवारों पर सड़क दी। आज उत्तराखंड के गांव गांव में सड़क, बिजली से जुड गया है व तीव्र गति से विकास के मार्ग पर मुख्यमंत्री धामी के नेतृतव में आगे बढ रहा है।
पहलगाम में हुए आंतकी हमले पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि आंतकी हमला करने के दुष्शाहस का करारा जबाव दिया। भारती की सेना ने जिस शौर्य से आंतकवादियों के कैंप में घुस कर जिस तरह नेस्तनाबूद किया वहीं भारत की सेना ने संयम से यह कार्य किया व केवल आंतकी शिविरों को ही तारगेट किया व किसी भी नागरिक व सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया। लेकिन जब पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य व नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया तो भारत ने पाकिस्तान के 11 वायु सेना के विमान तलों को नेस्तनाबूत किया तो पूरे देश में संदेश गया कि भारत परमाणु शक्ति संपन्न पाकिस्तान की मांद में घुस कर मार सकता है। पहली बार ये हुआ कि किसी परमाणु शक्ति संपन्न देश में विमान तलों को भी पूरी तरह नष्ट करने का पराक्रम भारत ने किया यह प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में ही संपन्न हो सकता था। उन्होंने कांग्रेस के सबूत मांगने पर किया कि अब समय आ गया है कि अब कांग्रेस को अपने के साबित होने का सबूत ढूढने की स्थित उत्पन्न हो गई है। दुनिया जानती है कि किसी तरह से पाकिस्तान के बीस फीसदी पाकिस्तान की वायुसेना की क्षमता को नष्ट कर दिया यह विश्व के रणनीति जानकार सबूत दे रहे है ऐसे में कांग्रेस अभी भी अंधत्व का शिकार है तो ईश्वर ही उनकी मदद कर सकता है। उन्हांेने कहा कि जो भी भारत का अहित करने की सोचेगा भारत उसका बहिष्कार करेगा। वहीं कहा कि पाकिस्तान के साथ किसी प्रकार का सांस्कृतिक वाणिज्यिक संबंध तब तक नहीं हो सकता जब तक वह आंतकवाद को पूरी तरह से समर्थन देना बंद नहीं करता। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता निजि दौरे पर मसूरी आये व उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की व उनसे मिलने पर जो ज्ञान अर्जित किया। उन्होंने कहाकि आने वाले समय में भाजपा पूरे देश में परचम लहरायेगी। इस मौके पर उन्हें उत्तराखंड के उत्पाद भेंट किए व इनके औषधीय गुणा से भी अवगत कराया।
इस मौके पर मसूरी मंडल के उपाध्यक्ष गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, विजय रमोला, अनीता संक्सेना, अनीता धनाई, आशीष जोशी, आशुतोष कोठारी, धर्मपाल पंवार, कमला थपलियाल, सीता पंवार, दर्शनी सेमवाल, गुडडी देवी, नीरज अग्रवाल, सुनील रतूड़ी, जसोदा शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author