सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 96 शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, भूमि सीमांकन, समाज कल्याण वृद्वावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, भूमि मुआवजा, भूमि अभिलेखों में नाम सुधार करने अतिक्रमण, ऋण माफ करने, पेयजल, विद्युत आदि शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें, शिकायतकर्ता को भी शिकायत की स्थिति से अवगत कराएं।
जिलाधिकारी ने फरियादियों/ शिकायतकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपनी शिकायतों के संबंध में स्वयं मिलें। किसी अन्य के माध्यम से पत्र/आवेदन देने से बचें साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी अन्य द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे आवेदन पर शिकायतकर्ता से ही आवेदन प्राप्त करने को कहें।
जनसुनवाई में डोईवाला दुधली में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर उपजिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही भूमि के संबंध वन विभाग, राजस्व विभाग को संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए। सेलाकुई में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत तथा विकासनगर अंतर्गत भूमि संबंधी प्रकरणों पर पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। हरिपुरकला में प्रॉपर्टी डीलर द्वारा संपति पर कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को जांच करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। एक फरियादी द्वारा शिकायत की गई कि उनको वर्ष 1986 में नसबंदी स्कीम में विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत भूमि पट्टे आवंटित किए गए किंतु नाम दर्ज नहीं हुआ, जिस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए।
चकराता में मोटर मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत पर उप जिलाधिकारी चकराता एवं लोनिवि के अधिकारियों संयुक्त निरीक्षण करवाते हुए अतिक्रमण चिन्हित करने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। भनियावाला में भूमि विस्थापन एवं मुवावजा संबंधी शिकायत पर उप जिलाधिकारी डोईवाला, विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी को प्रकरण को देखते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण डालनवाला क्षेत्र में संपति पर कब्जा करने तथा मारपीट की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश पुलिस के अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, उप जिलाधिकारी सदर नंदन कुमार (आईएएस), नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, उप जिलाधिकारी हरिगिरी गोस्वामी, उप नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून गोपाल राम बिनवाल,पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला पंचायती राज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, अधि अभि विद्युत राकेश कुमार, सिंचाई, लोनिवि, पेयजल, जल संस्थान, समाज कल्याण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।
—-0—-
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”
Visit Me – I love how honest and straightforward you are in your writing.
My name Card – Thanks for putting this together—seriously helpful.
Click This – Really well-written and easy to understand.
View Blog – This post was surprisingly engaging from start to finish.
My Profile – You’re incredibly good at simplifying tough topics.
Name Card – You’ve saved me so much time with this explanation.
Contact Me here – Thank you for simplifying something so complex.
Click This – This was such a refreshing read. I really appreciate your clarity.
Follow my blog – This deserves way more attention.
My Page – This topic can get overwhelming, but you made it so simple.