प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी के मोबाइल नंबर पर श्री प्रकाश जोशी नामक व्यक्ति ने सूचना देकर बताया कि लाइब्रेरी टैक्सी स्टैंड से थोड़ा आगे होलीडे होम गेस्ट हाउस के पास गहरी खाई में एक अज्ञात व्यक्ति का शव, बिजली के खंभे लगाने वाले मजदूरों ने देखा।
इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा कि गहरी खाई में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है जो लगभग 20 से 25 दिन पुराना था देखने पर शव पुरुष का स्पष्ट हुआ जिसका ऊपरी हिस्सा सड़ी गली अवस्था में है जिसके सर ,गर्दन व हाथों को जंगली जानवरों द्वारा खाया गया है तथा जंगली चूहे और कीड़े मकोड़े अभी भी शव को खा रहे थे । खाई गहरी और खतरनाक होने के कारण फायर सर्विस और आईटीबीपी मसूरी के सहयोग से उक्त अज्ञात शव को निकाल कर पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु सिविल हॉस्पिटल मसूरी भेजा गया । शव की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”