मसूरी देहरादून मार्ग पर दूसरे वैलीब्रिज निर्माण पर होटल एसोसिएशन ने सरकार का आभार जताया।
मसूरी। मसूरी होटल एसोसिएशन ने मसूरी देहरादून मार्ग पर दूसरे बने वैलीब्रिज बनाने पर प्रदेश सरकार, मंत्री गणेश जोशी व लोक निर्माण विभाग का विशेष आभार व्यक्त किया व कहा कि सीजन से पूर्व दूसरे वैलीब्रिज का निर्माण जाम से बचने के लिए जरूरी था।
मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल व महासचिव अजय भार्गव ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि मसूरी देहरादून मार्ग पर लगातार वैलीब्रिज पर जाम लगने से पर्यटकों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसका पर्यटन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि गत सितंबर में शिव मंदिर के पास स्थाई पुल आपदा में ढह गया था व मसूरी देहरादून से कट गया था जिसमें सरकार ने तत्काल प्रभाव से कार्य कर तीन दिनों में पुल तैयार कर दिया था व मसूरी में फंसे यात्रियों को सुरक्षित यहां से भेजा गया। लेकिन उसके बाद वहां पर दो वाहन आमने सामने न गुजर पाने के कारण यहां पर भारी जाम लग रहा था। जिस पर होटल एसोसिएशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पर्यटन सचिव, लोनिवि सचिव, मंत्री गणेश जोशी को पत्र लिखा व तत्काल दूसरा वैलीब्रिज बनाने की मांग की ताकि यहां पर याताया सुचारू हो सके व लोगांे को जाम से निजात मिल सके। लेकिन उनकी बात सरकार ने सुनी व प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने नये वैलीब्रिज का लोकार्पण किया, जिससे अब वहां पर जाम नहीं लग रहा है व आश्वस्थ है कि अब परेशानी नहीं होगी। लेकिन अभी इसमें कुछ कमी बतायी जा रही है उसको लोनिवि दूर करेगी कार्य अभी चल रहा है, जब पूर्ण रूप से वैलीब्रिज तैयार हो तभी खोला जाय ताकि यात्री सुरक्षित रह सकें।
About The Author
You may also like
-
मसूरी पुलिस को मिला सड़ा गला उत्सव आईटीबीपी के सहयोग से निकल गया खाई से शव
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग