बहुप्रतिक्षत उत्तराखण्डी गढ़वाली फ़ीचर फ़िल्म पितृकुड़ा 5 जनवरी को सिनेमा हाॅल में रिलीज होगी । यह वर्ष 2024 की पहली उत्तराखण्डी फिल्म होगी । फिल्म मसूरी, देहरादून, कोटद्वार समेत दिल्ली में एक साथ रिलीज होगी । फिल्म की शूटिंग मसूरी, टिहरी, देहरादून, नैनीताल व चोपता के रमणीक स्थलों समेत प्रदेश भर में अनेक स्थानों पर हुई है । जिससे पहली बार आॅचलिक फिल्म में इन स्थलों की भव्यता दिखायी देगी ।फिल्म को सिनेमा हाॅल में प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार होनेे के बाद फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक प्रदीप भण्डारी ने बताया कि केदारखण्ड की अत्यन्त अद्वतीय अनूठी परंपरा पितृकुड़ा (पूर्वज मंदिर) पर आधारित एक अद्भुत लोकार्षित फिल्म है जो उत्तराखण्ड सिनेमा का सम्मान बढ़ाएगी और प्रादेशिक सिनेमा तथा भाषा व संस्कृति को उंचाईयों पर ले जाएगी । माता पिता, दादा दादी और पोता पोती के बहुत ही भावनात्मक हृदय स्पर्शी रिश्ते पर बनी यह फिल्म बच्चों से लेकर युवा एवं वृद्ध सभी के दिल जीतेगी। फिल्म में नेपाली मूल का किरदार दर्शकों को रोमांचित करेगा। फिल्म में प्रतिभावान स्टारकास्ट के अलावा, लोकशन और बैक ग्राउण्ड म्युजिक तथा गीत संगीत का स्तर बहुत श्रेष्ट और कर्णप्रिय रखा गया है ।
फिल्म कम्पलीट होने के अवसर पर फिल्म के डीओपी तथा एडीटर नागेन्द्र प्रसाद ने बताया कि फिल्म में सभी आधुनिक और उच्च तकनीकि का भरपूर उपयोग किया गया है । फिल्म जिस प्रकार एक सम्पूर्णता के साथ निधार्रित समय में तैयार हुई है वह एक रिकार्ड है । यह फिल्म उत्तराखण्ड सिनेमा को नई संभावनाएं प्रदान करेगी । फिल्म की पूरी यूनिट ने अपना श्रेष्ट योगदान दिया है । उन्होंने प्रदेश और देश विदेश में निवासरत फिल्म, संगीत और संस्कृति पे्रमियों से फिल्म के प्रचार प्रसार में स्वयं का योगदान देने और फिल्म देखने की अपील की है ।
फिल्म टीम इस प्रकार है – पर्वतीय बिगुल फिल्म्स के बैनर पर बनी फिल्म पितृकुड़ा के लेखक एवं निर्देशक हैं प्रदीप भण्डारी । तथा डीओपी एवं एडीटर – नागेन्द्र प्रसाद, सहायक निर्देशक – विजय भारती, मुख्य कलाकार – राजेश जोशी, पदम गुसांई, प्रदीप भण्डारी, शुभ चन्द्रा, बृजेश भट्ट, शिवानी भण्डारी, सुषमा व्यास, कोमल नेगी राणा, आयुषी जुयाल, बीनीता नेगी, अनामिका राज, गोकुल पंवार, गम्भीर जयाड़ा, रवि नेगी, दीपक रावत, शिव कुमार, रामेश्वर प्रसाद बडोनी। संगीत (गीतों में) – संजय कुमोला, अमित वी. कपूर, सुमित गुसांई। गीत रचना – प्रदीप भण्डारी एवं जितेन्द्र पंवार । गायनपक्ष में मेलोडी किंग जितेन्द्र पंवार, पदम गुसांई, संजय कुमोला, प्रीती काला, प्रेरणा भण्डारी नेगी, रवि गुसांई, राजलक्ष्मी आदि ने फिल्म को अपने मधुर स्वरों से सजाया है । फिल्म का बैक ग्राउण्ड म्युजिक आशीष पन्त एवं साथियों ने तैयार किया है ।
About The Author
You may also like
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
पत्रकारों पर मुकदमे को लेकर हरक सिंह रावत का बयान, कहा– यह लोकतंत्र की आवाज दबाने जैसा कदम
-
कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी वोट चोरी का लगाया आरोप
-
पंकज क्षेत्री ने आपदा पर सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा – आपदा में सरकार फेल
-
अपनी ही सरकार में धरना देने को मजबूर दिग्गज BJP विधायक! कोतवाली के सामने जमाया डेरा