प्रदेश की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए इस वर्ष 13 महिलाओं का चयन किया गया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन महिलाओं को 4 सितंबर को देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही राज्य भर से 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सीमित संसाधनों में भी जिस तरह समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं, वह सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की असली मिसाल ये आंगनबाड़ी बहनें हैं और उन्हें उनका सही सम्मान मिलना चाहिए। सरकार इन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और आगे भी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”