मसूरी से लगे जौनपुर के अगलाड़ नदी में पारंपरिक मौण का मेला 29 जून को आयोजित किया जायेगा। यह मेला मछलियों के मारने का अनोखा मेला है, जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण अगलाड़ नदी में प्राकृतिक जड़ीबूटी से बने टिमरू के पाउडर को नदी में डालते है। जिससे मछलियां बेहोस हो जाती है और ग्रामीण मछलियां पकड़ते हैं। यह मेला पौराणिक है जो कि टिहरी रियासत के समय से आयोजित किया जाता है। इस बार मौण डालने की बारी जौनपुर विकास खंड के लालूर पटटी की है। जिसमें पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ मौण लेकर ग्रामीण अगलाड़ नदी में जाते हैं व मौण कोट पर जाकर वहां टिमरू का पाउडर नदी में डालने के साथ ही हजारों लोग मछलियों को पकड़ने नदी में जाते हैं।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”