अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल जे आर जोशी द्वारा थाना केंपटी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वारा सर्वप्रथम थाना पवरिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, कर्मचारी बैरक, महिला एवम् शिशु सहायता पटल, थाना भोजनालय का भ्रमण किया गया व साफ सफाई चैक की गई। जिसमें साफ सफाई संतोषजनक पाईं गई। जिसके बाद थाना परिसर में निरीक्षण हेतु लगाए गए आपदा उपकरणों, सरकारी संपत्ति, आर्म्स-अम्यूनेशन, का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा थाना मालगृह का निरीक्षण करते हुए माल मुकदमती/अन्य मालो को चैक करते हुए, थानाध्यक्ष और मालखाना मोहरिर को मालों के नियमानुसार निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। केम्पटी थाना परिसर पर खड़े माल मुकदमाती वाहन, एमवी एक्ट से संबंधित वाहन का निरीक्षण किया गया तथा प्रचलित अभियान के दृष्टिग्गत वाहनों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। थाना हाजा के अभिलेखो / रजिस्ट्रो को बारीकी से चैक किया गया। वंही लंबित प्रार्थना पत्रो के निस्तारण और न्यायालय से प्राप्त वारंटों की शत प्रतिशत तामिल करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कैश बुक /विविध निधि कैश बुक को चैक करते हुए, धनराशि चैक की गई तो धनराशि मुताबिक कैश बुक सही पाई। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना हाजा पर उपस्थित समस्त विवेचनाधिकारियों को लम्बित विवेचनाओं /अभियोगो को गुण-दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षणोपरान्त थाना हाजा पर उपस्थित समस्त अधि० / कर्म०गणो का सम्मेलन लेकर सभी से उनकी पारिवारिक एवं कार्यक्षेत्र में आने वाली व्यवहारिक समस्याओं के बारे में जानकारी की गई। वंही आगामी लोक सभा निर्वाचन के दृष्टिगत,शस्त्रों के सत्यापन, बीट सूचना, पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी अधिकारी /कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
About The Author
You may also like
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
पत्रकारों पर मुकदमे को लेकर हरक सिंह रावत का बयान, कहा– यह लोकतंत्र की आवाज दबाने जैसा कदम
-
कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी वोट चोरी का लगाया आरोप
-
पंकज क्षेत्री ने आपदा पर सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा – आपदा में सरकार फेल
-
अपनी ही सरकार में धरना देने को मजबूर दिग्गज BJP विधायक! कोतवाली के सामने जमाया डेरा