देहरादून : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उत्तराखंड आने वाले चारधाम तीर्थयात्रियों से मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा प्रदेश सरकार और समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
द्विवेदी ने बताया कि हाल ही में गंगोत्री यात्रा मार्ग पर स्थित धराली, उत्तरकाशी में अतिवृष्टि के कारण आपदा की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। उन्होंने आशा जताई कि धराली क्षेत्र में जल्द ही जनजीवन सामान्य हो जाएगा।
गौरतलब है कि प्रदेश में हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से चारधाम यात्रा मार्ग प्रभावित हुए हैं। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी के लिए 14 अगस्त तक यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी है।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”