देहरादून। देहरादून स्थित सीएमआई अस्पताल में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूड़ी की ब्रेन सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई है।
यह सर्जरी प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल के नेतृत्व में उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा की गई। डॉक्टरों के प्रयासों से खण्डूड़ी अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं और तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के स्वास्थ्य का हाल जाना है।
परिवारजनों ने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और डॉक्टरों की टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और वे जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आएंगे।
About The Author
You may also like
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
पत्रकारों पर मुकदमे को लेकर हरक सिंह रावत का बयान, कहा– यह लोकतंत्र की आवाज दबाने जैसा कदम
-
कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी वोट चोरी का लगाया आरोप
-
पंकज क्षेत्री ने आपदा पर सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा – आपदा में सरकार फेल
-
अपनी ही सरकार में धरना देने को मजबूर दिग्गज BJP विधायक! कोतवाली के सामने जमाया डेरा