देहरादून: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), को उस समय गिरफ्तार किया जब वह शिकायतकर्ता से मांगी गई तय 40,000/- रुपये रिश्वत राशि की पहली किश्त के रूप में 15,000/- रुपये स्वीकार कर रहा था ।
सीबीआई ने आरोपी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसके पेंडिंग बिलों के भुगतान व पहले से भुगतान किए गए बिलों के कमीशन के तौर पर 57,000/- रुपये रिश्वत की मांग की, जो शिकायतकर्ता के बार बार अनुरोध करने पर 40,000/- रुपये रिश्वत तय हुये।
सीबीआई ने एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के आस पास जाल बिछाया एवं आरोपी (लोक सेवक) को शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि 15,000 /- रुपये स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया ।
आरोपी (लोक सेवक) के आवासीय परिसर की तलाशी ली जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत, देहरादून में कल पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”