मसूरी।
शहर कांग्रेस ने देश के पूर्व प्रधानममंत्री व भारत रत्न राजीव गांधी का जन्म दिन कांग्रेस भवन में आयोजित किया जहां उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धांजलि दी गई व देश के विकास में उनके योगदान के बारे में अवगत कराया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे राजीव गांधी के जन्म दिवस पर संकल्प ले तथा प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आवासों में पार्टी का झंडा लगाये।शहर कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की जयंती सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे विषम परिस्थितियों में देश का कार्यभाल संभाला जब तत्काली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की गई थी। लेकिन उन्होंने देश को संभाला व विकास की ओर ले गये। उन्होंने संचार क्रांति को जन्म दिया व विश्व शांति के लिए कार्य किया श्रीलंका में शांति सेना भेजी जिसके परिणाम स्वरूप उन्होंने शहादत दी। राजीव गांधी ने महिलाओं को नगर पालिकाओं व पंचायतों में तीस प्रतिशत आरक्षण दिया। लेकिन आज पूरा देश मंहगाई से त्रस्त है, विकास ठप्प हो गया है देश में कानून व्यवस्था जर्जर हो चुकी है महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे है जिसकी जिम्मेदार भाजपा की सरकार है।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री व सूचना क्रांति के जनक राजीव गांधी का जन्म दिवस कांग्रेस पूरे उत्साह के साथ मना रही है। उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया उनके बताये मार्ग पर चलना व उनके जीवन के बारे में युवा पीढी को बताया जाना चाहिए केवल पुष्प अर्पित करने से कुछ नहीं होगा। उनके द्वारा किए गये कार्यों से जनता को अवगत कराना चाहिए जबकि सत्तारूढ दल उनको भुलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घर पर झंडा लगायेगे ताकि उनके अंदर जोश बढे व कार्यकर्ताओं का उत्साह बढे व संगठित होकर जनता की आवाज को उठा सकें।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”