देहरादून। आज नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की, इस अवसर पर उन्होंने प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा सीट से भारी बहुमत से जीतने पर बधाई दी।
इस मुलाकात के दौरान, करन माहरा ने उत्तराखंड के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और प्रदेश में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के अपने प्रयासों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हर कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर से आने वाले संदेशों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा धरना, प्रदर्शन और जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निरंतर आवाज उठाई जा रही है।
प्रियंका गांधी ने करन माहरा से कहा कि उनका और उनके परिवार का उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव है। उन्होंने यह भी बताया कि देवभूमि की स्मृतियां आज भी उनके मन में ताजा हैं और वहां बिताए गए दिनों से उन्हें अलौकिक शांति की अनुभूति होती है। प्रियंका गांधी ने आश्वासन दिया कि वे व्यक्तिगत रूप से उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”