38वें राष्ट्रीय खेल के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य एवं राष्ट्रीय खेल सचिवालय, उत्तराखंड और जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय हरिद्वार द्वारा जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 15 बालक और 15 बालिकाऐं थीं।
इस साल उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी करेगा, जो 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों के तहत हरिद्वार के रोशनाबाद स्टेडियम में हॉकी, कुश्ती और कबड्डी की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा, देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर, ऋषिकेश और अन्य शहरों में भी विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।
खेलों के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज़ी से जारी हैं। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग ने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”