गौचर(चमोली)। 72वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला आगामी 14 नवंबर से शुरू होगा। मेले के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरूवार को गौचर मेला मैदान में मेले से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मेला मैदान में मुख्य पंडाल, स्टॉल, प्रवेश व निकासी द्वार, वाहन पार्किंग, विद्युत, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाएं 12 नवंबर तक चाक चौबन्द करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए शटल सेवा की व्यवस्था के साथ ही वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। नगर पालिका को मेले के दौरान और मेला समापन पर मेला मैदान की साफ सफाई के लिए अभी से पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
मेलाधिकारी/उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि मेला मैदान में 429 दुकानें बनाई जा रही है, जिसमें से 274 दुकान बन चुकी है और 50 दुकानों की फ्रेमिंग कर ली गई है। मेला मैदान में मोबाइल शौचालय लगा दिए गए है। मेला पंडाल तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है और आगामी 12 नवंबर तक सभी व्यवस्थाएं कर ली जाएंगी। इस दौरान तहसीलदार शुधा डोभाल सहित मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”