देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना रायपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01/01/2025 से अबतक सहस्त्रधारा रोड, लाडपुर रोड, रिंग रोड, चुना भट्टा, सोडा सिरोली रोड व मालदेवता रोड में खुलेआम शराब पीने वाले कुल 262 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर थाने लाया गया जिनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर ₹-1,08250/ संयोजन शुल्क वसूला गया । साथ हा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 72 वाहन चालकों की गिरफ्तारी कर उनके वाहनों को सीज करते हुये 7,20000/- रूपये का संयोजन शुल्क अध्यारोपित किया गया। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने/ शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना रायपुर पुलिस द्वारा प्रतिदिन की जा रही है कार्यवाहियाँ।
About The Author
You may also like
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
पत्रकारों पर मुकदमे को लेकर हरक सिंह रावत का बयान, कहा– यह लोकतंत्र की आवाज दबाने जैसा कदम
-
कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी वोट चोरी का लगाया आरोप
-
पंकज क्षेत्री ने आपदा पर सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा – आपदा में सरकार फेल
-
अपनी ही सरकार में धरना देने को मजबूर दिग्गज BJP विधायक! कोतवाली के सामने जमाया डेरा