मसूरी।
नगर पालिका चुनाव के तहत वार्ड नंबर 8 से चुनाव लड़ रही आईटीबीपी की पूर्व उप सेनानी राज्यश्री रावत ने कहा कि वार्ड नबंर आठ में कई समस्यायें है जिन्हें देखते हुए चुनाव लड़ने का निर्णय लिया व जनता से उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कैमल बैक रोड का बुरा हाल, है लोग वॉक नहीं कर पा रहे है, बंदरों व लंगूरों का आतंक है, डपिग जोन बनाया गया है व नालों खालों में मलवा डाला जा रहा है। वहीं शौचालय की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने उन्हें चुना तो कैमल बैक में स्मार्ट शौचालय बनाये जायेंगे क्यों कि कैमल बैक रोड पर देश विदोश के पर्यटक घूमने आते हैं। कैमल बैक में एंटीक हवाघर है जिसे लवर्स प्वांइट कहा जाता है उसके मूल रूप को बचाया जायेगा व उसके चारो ओर जंगले लगाये जायेंगे ताकि रात को यंहा पर शराब या चरस पीने वाले न बैठ पाये। उन्होंने कहा कि इतिहासकार गोपाल भारद्वाज से हवाघर का इतिहास लिखवाया जायेगा जिसे काले मार्बल स्टोन पर गोल्डन अक्षरों से लिखवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिला स्वरोजगार का प्रयास किया जायेगा यह तभी संभव है जब वह सभासद बनेंगी व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है, 24 साल देश की इलीट आईटीबीपी में सेवा दे चुकी हूं जिससे लोग प्रभावित हो रहे है, लोग चाहते है कि ऐसे ईमानदार सभासद चुने ताकि क्षेत्र का विकास हो सके।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”