देहरादून: केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तिथि घोषित कर दी है। उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे। आपको बता दें कि केदारनाथ से भाजपा विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए कुल 90 हजार 540 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में 44 हजार 765 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 45 हजार 565 महिला मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि 22 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। 29 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तिथि है। 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी होगी और 4 नवंबर को नाम वापसी की तिथि घोषित की गई है। 20 नवंबर को मतदान के लिए तिथि घोषित की गई है और 23 नवंबर को वोटो की गिनती होगी।उन्होंने बताया कि केदारनाथ विधानसभा में 173 पोलिंग स्टेशन बनाये गए हैं। इन पोलिंग स्टेशनों में पोलिंग लाइन में कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए घर से वोट डालने की सुविधा होगी।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”