देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन के दौरान देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलों के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में दर्शक इन खेलों का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच रहे हैं। दर्शकों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए खेल परिसर में निःशुल्क ई-ऑटो सेवा शुरू की है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य दर्शकों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा प्रदान करना है, जिससे वे आसानी से विभिन्न खेल स्थलों तक पहुंच सकें। दर्शक अपनी गाड़ियाँ निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षित रूप से पार्क कर सकते हैं और फिर इस ई-ऑटो सेवा का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांग व्यक्तियों को राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें अब पैदल चलने की जरूरत नहीं होगी।
सरकार की यह पहल दर्शकों के अनुभव को और भी सुगम और आनंददायक बना रही है। इस पहल से राष्ट्रीय खेल में भाग ले रहे खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को अत्यधिक सुविधा मिल रही है।
सरकार द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास से राष्ट्रीय खेल को सफल बनाने में सहायता मिल रही है, और यह पहल भविष्य में भी अन्य बड़े आयोजनों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगी। 38वें राष्ट्रीय खेल में सभी दर्शकों को खेलों का भरपूर आनंद लेने और इस आधुनिक सुविधा का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”