फिल्म निर्माता, अभिनेता और संस्कृतिकर्मी राजेन्द्र रावत को भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाये जाने पर संस्कृति कर्मियों ने ख़ुशी जताते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की है.. संस्कृतिकर्मियों ने कहा कि रावत जैसे समर्पित और वरिष्ठ कलाकार का सत्तासीन पार्टी का संस्कृति प्रदेश सयोंजक बनने से संगठन और सरकार तक प्रदेश की संस्कृति की धरातली स्थिति की सही तस्वीर पहुंचने से संस्कृति और कलाकारों का उत्थान होगा.. मसूरी के लोक कलाकारों ने कहा कि टिहरी मूल के मसूरी निवासी राजेन्द्र रावत का भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश सयोंजक बनना मसूरी के लिए ख़ुशी की बात है.. फ़िल्म निर्देशक प्रदीप भण्डारी, लोकगायक जीतेन्द्र पंवार , गंभीर जयाड़ा, बृजेश भट्ट , अनिल गोदियाल आदि ने रावत को बधाई प्रेषित की और उम्मीद व्यक्त की कि अब प्रदेश में संस्कृति और फिल्मों के विकास को अधिक बल मिलेगा..
उधर भाजपा उत्तराखंड (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) नियुक्त किए जाने पर रावत ने केन्द्रीय नेतृत्व तथा प्रदेश एवं जिला संगठन का आभार व्यक्त किया है.. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं पूर्व काबीना मंत्री व विधायक राजपुर ख़जान दास का धन्यवाद किया.. इस मौके पर राजेन्द्र रावत ने कहा कि वे प्रदेश संगठन को आश्वस्त करते हैं कि ‘मैं संगठन की रीति नीति और उत्तराखंड की देव संस्कृति को आगे बढ़ाने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने में तत्पर रहूंगा..
About The Author
You may also like
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
पत्रकारों पर मुकदमे को लेकर हरक सिंह रावत का बयान, कहा– यह लोकतंत्र की आवाज दबाने जैसा कदम
-
कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी वोट चोरी का लगाया आरोप
-
पंकज क्षेत्री ने आपदा पर सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा – आपदा में सरकार फेल
-
अपनी ही सरकार में धरना देने को मजबूर दिग्गज BJP विधायक! कोतवाली के सामने जमाया डेरा