भिलाडू क्षेत्र में एक गाय गहरी खाई में तीन दिनों से गिरी थी। अग्निशमन विभाग, पुलिस व नगर पालिका द्वारा गहरी खाई से निकाला गाय को

मसूरी
भिलाडू क्षेत्र में एक गाय गहरी खाई में तीन दिनों से गिरी थी। जिसकी सूचनास्थानीय लोगों द्वारा अग्निशमन विभाग, पुलिस व नगर पालिका को दी गई।
सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम सहित पुलिस व नगर पालिका के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे व अग्नि शमन के कर्मचारियों ने गाय का पांच घंटे के रेस्कयू कर सुरक्षित निकाल लिया।
फायर अधिकारी धीरज तड़ियाल ने बताया कि विभाग को सूचना मिली की भिलाडू क्षेत्र में एक गाय तीन दिन से गहरी खाई में गिर गयी है। जिस पर उन्होंने टीम को आपदा उपकरणों के साथ मौके पर भेजा वहीं मौके पर पुलिस व नगर पालिका के कर्मचारी भी पहुंचे व पांच घंटे से भी अधिक समय तक रेस्कयू करने के बाद गाय को सुरक्षित निकाल दिया। गाय को मामूली चोट लगी है। उन्होंने बताया कि गाय जौनपुर सरतली निवासी नरेश नेगी जो वर्तमान में भिलाडू में रहते है उनकी थी। गाय को सुरक्षित निकालने के बाद उन्हें सौंप दिया।
नरेश नेगी ने फायर सर्विस के कर्मचारियों का विशेष आभार व्यक्त किया व कहा कि गाय गहरी खाई में गिरी थी जिसे निकालने का प्रयास किया गया था। लेकिन नहीं निकाली जा सकी जिस पर जहां गाय गिरी थी वहां पर बारिश से बचने के लिए छप्पर बना दिया गया था व उसे घास आदि दिया जा रहा था। गाय निकालने वालों में फायर अधिकारी धीरज तडियाल सहित अनिल मल्ल, विनोद राणा, मोहित व अनिल कुमार थे।

About The Author