आगामी रमजान पर्व के उपलक्ष्य में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत संभ्रांत व्यक्ति, सीएलजी मेंबर्स, मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों की कोतवाली मसूरी पर आगामी रमजान पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया है.. जिसमें उपस्थित लोगों से समस्या/सुझाव तथा रमजान पर्व के अवसर पर शांति व आपसी सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा हुई। उक्त गोष्ठी में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गोष्ठी में उपस्थित गणमान्य लोगों से अपील की गई कि वे आपसी भाई-चारा बनाये रखेंगे। थाना क्षेत्रान्तर्गत सभी यातायात के नियमों का पूर्णत: पालन करेंगे व अन्य लोगों से भी पालन करवायेंगे। साथ ही उक्त पर्व पर ड्यूटी शांति/ कानून व्यवस्था में लगे पुलिस बल का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त गोष्ठी में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा पर्व को शान्ति व सौहार्द से मनाये जाना बताया गया।
About The Author
You may also like
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
पत्रकारों पर मुकदमे को लेकर हरक सिंह रावत का बयान, कहा– यह लोकतंत्र की आवाज दबाने जैसा कदम
-
कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी वोट चोरी का लगाया आरोप
-
पंकज क्षेत्री ने आपदा पर सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा – आपदा में सरकार फेल
-
अपनी ही सरकार में धरना देने को मजबूर दिग्गज BJP विधायक! कोतवाली के सामने जमाया डेरा