हल्द्वानी: कर्नाटक के तैराकों ने 38वें राष्ट्रीय खेल के एक्वेटिक के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया और पांच स्वर्ण पदक जीतकर और एक नया मीट रिकॉर्ड बनाकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। यह रोमांचक मुकाबले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग कॉम्प्लेक्स में हुए।
पुरुष 200 मीटर फ़्रीस्टाइल
कर्नाटक के श्रीहरी नटराज ने 1:50.57 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनके साथी अनीश एस गौड़ा (1:52.42) ने रजत पदक हासिल किया, जबकि केरल के सजन प्रकाश (1:53.73) कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।
महिला 200 मीटर फ़्रीस्टाइल
कर्नाटक की उभरती प्रतिभा धिनिधि देसिंघु ने 2:03.24 समय के साथ राष्ट्रीय खेल का नया रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिल्ली की भव्या सचदेवा (2:08.68) ने रजत पदक जीता, जबकि महाराष्ट्र की आदिति सतीश हेगड़े (2:09.74) ने कांस्य पदक हासिल किया।
पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई
तमिलनाडु के रोहित ने 53.89 सेकंड में स्वर्ण पदक जीत लिया। महाराष्ट्र के मिहिर आम्ब्रे (54.24) ने रजत और केरल के सजन प्रकाश (54.52) ने कांस्य पदक जीता।
महिला 100 मीटर बटरफ्लाई
कर्नाटक की धिनिधि देसिंघु ने 1:03.62 का समय लिया और दिन का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक की ही नाइशा शेट्टी (1:04.81) ने रजत पदक जीता, जबकि ओडिशा की सृष्टि उपाध्याय (1:05.20) कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।
पुरुष 4×100 मीटर फ़्रीस्टाइल रिले
कर्नाटक की पुरुष टीम – आकाश मणि, चिन्तन एस शेट्टी, अनीश एस गौड़ा और श्रीहरी नटराज – ने 3:26.26 के नए मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु (3:29.92) ने रजत और गुजरात (3:32.23) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
महिला 4×100 मीटर फ़्रीस्टाइल रिले
कर्नाटक की महिला टीम – नीना वेंकटेश, शालिनी आर दीक्षित, लतीशा मंदाना और धिनिधि देसिंघु – ने 4:01.58 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र (4:02.17) ने रजत और तमिलनाडु (4:08.81) ने कांस्य पदक हासिल किया।
कर्नाटक की तैराकी टीम ने पहले दिन पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहते हुए शानदार शुरुआत की। आगामी दिनों में स्विमिंग प्रतियोगिताओं में और रोमांचक मुकाबलों की https://drive.google.com/drive/folders/19X5t29qJTEPsHaIDoduKRqpv3NNjt-EO?role=writer
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”