पुलिस चौकी नैनबाग में दूरभाष से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम कांडी तल्ली से दो बच्चे 1.सक्षम रावत पुत्र श्री प्रवीन रावत उम्र 4 साल तथा 2. कुo अनायरा पुत्री श्री वीरेंद्र सिंह रावत उम्र 3 साल के अपने घर से दोपहर करीब 3:00 बजे से गुम हो जाने के संबंध में बताया गया..
जिसके बाद सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अमित शर्मा मय फोर्स मौके के लिए रवाना हुआ तथा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से जंगल में एक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया.. जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्राम मेलगढ़ जाने वाले कच्चे रास्ते में खोजबीन करते हुए 3 से 4 km ऊपर जंगल में बच्चों को तलाश करते हुऐ पहुंचे तो झाड़ियों से बच्चो की आवाज सुनाई दी जिसके बाद पुलिस ने घने जंगल मे जाकर दोनो बच्चो को झाड़ियों से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया.. पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से बच्चों के परिवार जन एवं ग्राम वासियों में खुशी की लहर है व पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की भूरी भूरी प्रशंसा की..
टीम में
थानाध्यक्ष अमित शर्मा, अपर उप निरीक्षक बलबीर सिंह पवार, अपर उप निरीक्षक शेर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल अकबर अली, का0 मोहन, का0 पुष्कर राणा कांस्टेबल भजन शामिल रहे।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”