कोतवाली मसूरी द्वारा पर्यटन सीजन एंव वीकेन्ड पर सुद्ढ यातायात व्यवस्था हेतुनो पार्किंग में खड़े 138 वाहनों पर चस्पा चालान/एमबी एक्ट के अंर्न्तगत कार्रवाई करते हुये अब तक 44000/- संयोजन शुल्क वसूला।

कोतवाली मसूरी द्वारा पर्यटन सीजन एंव वीकेन्ड पर सुद्ढ यातायात व्यवस्था हेतु की गई प्रभावी कार्यवाही का विवरण
वरिष्ठ पुलिस् अधीक्षक महोदय देहरादून के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर एवम क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में कोतवाली मसूरी पुलिस द्धार वर्तमान में चार धाम यात्रा,वीकेंड की दृष्टिगत थाना क्षेत्र अंतर्गत यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु कोतवाली मसूरी क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 24.05.2024 व 25.05.2024 को सडको के किनारे बेतरतीब एंवम नो पार्किग जोन में खड़े चार पहिया व दो पहिया वाहनो के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें सड़कों पर बेतरतीब खड़े 22 चारपहिया वाहनों को क्रेन से टो कर सीज किया गय।
जिसमें स्प्रिंग रोड ,घंटाघर ,पिक्चर पैलेस,बड़ा मौड,केम्पटी रोड़, मलिगांर रोड़,पिक्चर पैलेस बस अड्डा रोड़,लाईब्रेरी से किक्रेग तिराहा तक सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े 24 दुपहिया वाहनों को उठाकर जफ्त किया गया ।
वंही नो पार्किंग में खड़े 138 वाहनों पर चस्पा चालान/एमबी एक्ट के अंर्न्तगत कार्रवाई करते हुये 44000/- संयोजन शुल्क अब तक वसूला गया है।
इसके अतिरिक्त सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु लगातार ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जा रही है तथा नो पार्किंग में खड़े 40 वाहनों पर ड्रोन द्वारा चालान की कार्रवाई की गई। पर्यटन सीजन/चार धाम यात्रा सीजन के दृष्टिगत प्रवर्तन की कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी।

About The Author