मसूरी
एमडीडीए ने मालरोड पर रॉक स्टोन के समीप चल रहे निर्माण कार्य को सील कर दिया है.. सीलिंग के आदेश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम मसूरी अनामिका ने दिए जिस पर एमडीडीए के अधिशासी अभिंयता अतुल गुप्ता के निर्देशन में सीलिंग की गई।
इस मौके पर एमडीडीए के अधिशासी अभिंयता अतुल गुप्ता ने बताया कि इस निर्माण कार्य के खिलाफ कार्रवाई की गई जिसमें मानचित्र स्वीकृत होने के बाद भी स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप निर्माण न कर अवैध निर्माण किया जा रहा था.. जिस पर धारा 27 के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मसूरी में किसी को भी अवैघ निर्माण की छूट नहीं दी जायेगी जो भी निर्माण करे नक्शा पास करवा कर ही निर्माण कार्य करें.. उन्होंने कहा कि मसूरी में अनेक निर्माणों के खिलाफ सुनवाई चल रही है व गलत पाने पर उसके साथ ही कार्यवाही की जाती रहेगी।
इस मौके पर अवर अभियंता अनुज पांडे, सुपरवाइजर संजय व उदय नेगी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”